गुमला में सड़क हादसा, पुल के नीचे गिरने से दो युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वे दोनों बाइक में सवार होकर आंजन मेला देखकर अपने घर कुल्ही लौट रहे थे. इसी क्रम में आंजन गांव के एक पुल से अनियंत्रित होकर बाइक सहित नदी में गिरने से घायल हो गये

विज्ञापन

गुमला. थाना क्षेत्र के आंजन कुल्ही गांव निवासी आशीष उरांव (18) व धरमा उरांव (22) गत गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गये. परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां दोनों इलाज चल रहा है. घायलों ने बताया कि वे दोनों बाइक में सवार होकर आंजन मेला देखकर अपने घर कुल्ही लौट रहे थे. इसी क्रम में आंजन गांव के एक पुल से अनियंत्रित होकर बाइक सहित नदी में गिरने से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैर फिसल कर गिरने से बुजुर्ग महिला घायल, रिम्स रेफर :

गुमला. थाना क्षेत्र के बड़ाइक मुहल्ला निवासी सुमति देवी (55) घरेलु काम कर पैदल अपने घर बड़ाइक मुहल्ला लौटने के क्रम में सड़क किनारे ईट, पत्थर में पैर फिसल कर गिरने से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola