ePaper

Ration Card : राशन कार्ड नहीं है, तो ऐसे कीजिए आवेदन, ये है नयी तारीख

Updated at : 01 Oct 2020 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ration Card : राशन कार्ड नहीं है, तो ऐसे कीजिए आवेदन, ये है नयी तारीख

www.aahar.jharkhand.gov.in : रांची : आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) भी नहीं है, तो राशन कार्ड बनवाने के लिए अब 15 अक्टूबर 2020 आखिरी तारीख निर्धारित की गयी है. आप ऑफलाइन (Offline) या ऑनलाइन (Online) दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

www.aahar.jharkhand.gov.in : रांची : आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) भी नहीं है, तो राशन कार्ड बनवाने के लिए अब 15 अक्टूबर 2020 आखिरी तारीख निर्धारित की गयी है. आप ऑफलाइन (Offline) या ऑनलाइन (Online) दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 15 नवंबर (झारखंड स्थापना दिवस) से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (Jharkhand State Food Security Scheme) की शुरुआत की जा रही है. इसके तहत गरीब लोगों को सब्सिडी वाले पांच किलोग्राम खाद्यान्न हर माह एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिये जायेंगे. हेमंत सोरेन सरकार की गरीबों को ये सौगात है.

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं. आवेदक जिला, प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर आवेदन कर सकते हैं. विभागीय पोर्टल www.aahar.jharkhand.gov.in पर भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है.

Also Read: Dumka Bylection : 3 नवंबर को होगा दुमका उपचुनाव, झामुमो से बसंत और भाजपा से लुईस को हो सकते हैं उम्मीदवार

राशन कार्ड के लिए पहले 30 सितंबर 2020 आवेदन करने की आखिरी तारीख थी. अब इसके लिए वक्त बढ़ा दिया गया है. अब 15 अक्टूबर तक राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है.

Also Read: Dumka-Bermo Byelection : नौ अक्तूबर से शुरू होगा नामांकन, 17 को होगी स्क्रूटनी, जानिये दुमका बेरमो उपचुनाव की लेटेस्ट अपडेट

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत योग्य लाभुकों की प्राथमिकता सूची इस प्रकार तैयार की जायेगी.

1. आदिम जनजाति परिवार

2. विधवा/परित्यक्ता/ट्रांसजेंडर

3. 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति

4. कैंसर/एड्स/कुष्ठ/अन्य असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति

5. अकेला रहने वाले, वृद्ध/बुजुर्ग/एकल परिवार

6. अनुसूचित जनजाति

7. अनुसूचित जाति

8. अन्य

Also Read: IRCTC/Indian Railways : रांची से बिहार-बंगाल की यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों से पहले चलेंगी ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola