दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 साल की सजा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया
विज्ञापन
गुमला.
एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने मंगलवार को महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाया. दुष्कर्म के अभियुक्त चैनपुर छिछवानी निवासी प्रवीण एक्का (33) को धारा 376 (1) के तहत 10 साल की सजा सुनायी तथा 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. घटना छह दिसंबर 2022 की है. पीड़ित महिला ने प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया है कि उसके पति काम करने के लिए दूसरे राज्य गये थे. प्रवीण ने उसका अकेले का फायदा उठाते हुए उसके घर में प्रवेश कर जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन