वेलिडेसन एक्ट 2025 के विरोध में पेंशनरों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन सौंपते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में पेंशनर समाज ने केंद्र सरकार के वेलिडेसन एक्ट 2025 के खिलाफ उपायुक्त और विधायक को ज्ञापन सौंपा। जानिए क्या है पूरा मामला और पेंशनरों की मांग।

विज्ञापन

गुमला : पेंशनर समाज गुमला जिला के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के वेलिडेसन एक्ट 2025 के विरोध में बुधवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो, विधायक भूषण तिर्की और गुमला बीडीओ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे पेंशनरों ने एक्ट के प्रावधानों को लेकर विरोध जताया.

विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि केंद्र सरकार के वेलिडेसन एक्ट 2025 को लेकर देशभर के सभी वर्गों के पेंशनधारकों में आक्रोश है. उनका कहना है कि एक्ट लागू होने से एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मी 8वें वेतनमान के लाभ से वंचित हो जायेंगे.

पेंशनरों ने बताया काला कानून

सेवानिवृत्त कर्मियों ने सरकार के इस नये नियम को काला कानून बताते हुए कहा कि इसके विरोध में संबंधित संगठनों के आह्वान पर देशभर में सांसदों, विधायकों, जिलाधिकारियों और बीडीओ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola