गुमला में 12 सितंबर को बड़ा आयोजन, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित मामले
बैठक में जिला जज, डीसी, एसपी, डीएफओ व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और न्यायपालिका की अहम बैठक संपन्न हुई.
गुमला. राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को है. इसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, डीएफओ बेलाल अहमद, सिविल सर्जन शंभू चौधरी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं सभी विभागों के पदाधिकारी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता, मोटर वाहन दुर्घटना के दावाकर्ता के अधिवक्ता उपस्थित थे. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
लंबित मामलों के अधिकतम निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य मामलों की पहचान कर पक्षकारों को समझौते के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए प्रेरित करें. ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक प्रभावी, सरल, त्वरित एवं कम खर्चीला माध्यम है.
जहां आपसी सहमति के आधार पर विवादों का स्थायी समाधान किया जाता है. इससे न केवल पक्षकारों का समय एवं धन की बचत होती है. बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है. बैठक में विशेष रूप से बैंक ऋण वसूली, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, सुलह योग्य आपराधिक मामले, चेक अनादरण (धारा 138 एनआइ एक्ट) के मामले तथा अन्य प्री-लिटिगेशन एवं लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में निष्पादित कराने पर जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए