गुमला: नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, फिर वीडियो बना कर किया वायरल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2023 1:12 PM

विज्ञापन

नागा बाबा खटाल रांची से अगवा कर ओरमांझी ले जाकर गैंगरेप किया और वीडियो बना कर फेसबुक पर वायरल कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया.

विज्ञापन

गुमला: सिसई प्रखंड की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने गुमला एसपी को लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी को अगवा कर गैंगरेप करने व उसका वीडियो वायरल करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि पीड़िता रांची में रह कर पढ़ाई करती है.

नागा बाबा खटाल रांची से अगवा कर ओरमांझी ले जाकर गैंगरेप किया और वीडियो बना कर फेसबुक पर वायरल कर दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया. डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बताया. 15 सितंबर को आरोपी ने पूरे गांव में वीडियो को फैला दिया. साथ ही तीन अज्ञात व्यक्ति के फोन से वीडियो भेज कर एक पुराने केस को वापस लेने की धमकी दी गयी. इसकी शिकायत पुसो थाना में की गयी, परंतु, पुसो पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

एसपी को दिये आवेदन में पीड़िता ने कुछ आरोपियों का नाम भी बताया है. इस संबंध में पुसो थानेदार सत्यम गुप्ता ने कहा कि अपहरण व गैंगरेप को लेकर कोतवाली थाना रांची में केस दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित परिवार द्वारा मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. वायरल वीडियो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही पीड़ितों द्वारा पुलिस को कोई वीडियो उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola