घाघरा : दो नक्सली कमांडरों के घर पुलिस ने चिपकाया गया इश्तिहार, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन
घाघरा : दो नक्सली कमांडरों के घर पुलिस ने चिपकाया गया इश्तिहार, जानें क्या है मामला

घाघरा के थानेदार सूरज रजक व इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने सोमवार को कुख्यात नक्सली माओवादी पांच लाख के इलामी रंथू उरांव व लजिम अंसारी के घर में इश्तिहार चिपकाया.

विज्ञापन

घाघरा : घाघरा के थानेदार सूरज रजक व इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने सोमवार को कुख्यात नक्सली माओवादी पांच लाख के इलामी रंथू उरांव व लजिम अंसारी के घर में इश्तिहार चिपकाया. साथ ही ढोलक पिटवा कर आसपास के लोगों से अपील की कि इन दोनों को जब भी कोई देखें, तो पुलिस को सूचना करें.

परिवार के लोगों से दोनों अधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द दोनों को कोर्ट में जाकर एक महीने के अंदर सरेंडर कर दे. नहीं तो फिर अंतिम में कुर्की जब्ती करने का काम किया जायेगा. थानेदार ने बताया कि 2018 में सड़क व जंगल के मार्ग पर बम लगाने को लेकर के घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

तब से अब तक यह दोनों नक्सली फरार चल रहे हैं. इस निमित्त कुल्ही व पनसो स्थित घर में इश्तिहार चिपकाने का काम किया गया है. जल्द से जल्द अगर इन दोनों द्वारा सरेंडर नहीं किया गया, तो कुर्की जब्ती का वारंट निकाल कर घर कुर्क किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola