गुमला में संकुल स्तरीय कला उत्सव शुरू, 21 नवोदय विद्यालयों के 350 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव शुरू, 21 विद्यालयों के 350 छात्र अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

गुमला. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला में बुधवार को संकुल स्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ. विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. रांची संकुल के अंतर्गत आने वाले 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के करीब 350 छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं इसमें भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन

विभिन्न विधाओं में हो रही प्रतियोगिता

कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक, रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता में एकल शास्त्रीय नृत्य, क्षेत्रीय समूह नृत्य, शास्त्रीय एवं लोक समूह नृत्य तथा समूह नाट्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्राचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम है. इससे बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ का विकास होता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साह के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गुमला की विशेषज्ञ डॉ शीतल उरांव, जयंती डुंगडुंग और श्वेता किंडो को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया. प्राचार्य ने तीनों निर्णायकों को सम्मानित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं. कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक दिग्विजय कुमार और विद्यालय के सीसीए विभाग के छात्र-छात्राओं की देखरेख में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola