जूते की दुकान से चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, पुलिस ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

जूते की दुकान से चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने शहरी क्षेत्र स्थित एक फुटवियर दुकान से चल रहे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए नशे के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा एसपी को सूचना मिली थी कि शहर के सम्राट बूट हाउस के मो सैफ अंसारी नामक युवक द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवा का धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में एसपी ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया, जिसमें सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, एसआइ प्रदीप महतो, एसआइ विकास कुमार, एसआइ श्याम नंदन सिंह समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे. टीम ने सम्राट बूट हाउस में छापेमारी की. मौके से पुलिस को 114 पीस पैभोन स्वास प्लस कैप्सूल और 11 पीस इस कैप्सूल के खाली डब्बे मिले. पुलिस टीम ने बरामद सभी नशीली कैप्सूल को जब्त करते हुए दुकान संचालक मो सैफ अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि सिमडेगा पुलिस अभी लगातार नशे के ऐसे कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि जल्द और ऐसे नशे के कारोबारियों का पर्दाफाश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस किसी कीमत में सिमडेगा में नशे का काला कारोबार नहीं होने देगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola