चार वर्षों से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चार वर्षों से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

घाघरा : घाघरा थाना की पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे मानव तस्करी के आरोपी दोदांग गांव निवासी श्याम उरांव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. उसके ऊपर दो बच्चों को दूसरे शहर में ले जाकर बेचने का आरोप है. इस संबंध में बच्चों की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था. मंगलवार को जब वह अपने गांव आया, तो पुलिस ने गुप्त सूचना पर श्याम को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि दोदांग गांव निवासी श्याम उरांव पर वर्ष 2016 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था.

गिरफ्तारी के लिए कई बार छापामारी की गयी, परंतु वह बच कर निकल जाता था. मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि वह अपने गांव में आया हुआ है. इसके बाद टीम गठित कर दोदांग गांव जाकर आरोपी श्याम उरांव को गिरफ्तार किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया.

Post by : Pritish Sahay

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola