भारी बारिश का कहर, दो किसानों के खपरैल मकान गिरे, परिवार ने दूसरे के घर में ली शरण
Author अपूर्व कुमार शुक्ला
Updated:
विज्ञापन
भारी बारिश से किसानों के मकान गिरे, दूसरे के घर में शरण को मजबूर
भारी बारिश के कारण पालकोट प्रखंड में दो किसानों के खपरैल मकान गिर गए. परिवार अब दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं और आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं.
विज्ञापन
पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
पालकोट. भारी बारिश के बीच पालकोट प्रखंड के टेंगरिया व टेंगरिया खास में दो ग्रामीणों का खपैरल मकान गिर गया. टेंगरिया में सुकरा उरांव व टेंगरिया खास में राजेश उरांव का खपरैल मकान गिर गया. दोनों ग्रामीण पेशे से कृषक हैं. बरसात के मौसम में खेतीबारी करते हैं और अन्य दिनों मजदूरी करते हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
मकान गिरने के बाद दूसरे के घर में शरण
भारी बारिश के बीच घर गिरने के बाद दोनों किसान अपने परिवार के साथ दूसरे के घर पर शरण लिये हुए हैं.
आर्थिक मदद की गुहार
प्रभावित किसानों ने प्रखंड प्रशासन से अपने घर को बनवाने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन