Gumla News: आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, आरोपियों को ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बांधकर पीटा

Updated:
विज्ञापन

Gumla News: सूचना पर गुमला थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों आरोपियों को बचाया. अगर ऐन वक्त पर पुलिस नहीं पहुंचती तो पिटाई से दोनों युवकों की जान भी जा सकती थी.

विज्ञापन

Gumla News: गुमला थाना से पांच किमी दूर भलदम चट्टी गांव में रविवार दिन के 11 बजे आठवीं कक्षा की छात्रा से दो युवक सोसो मोड़ निवासी प्रशांत खलखो (18 वर्ष) व विमल लकड़ा (18 वर्ष) ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के वक्त पीड़िता का भाई घर पहुंच गया और ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा. रस्सी से बांधकर दोनों आरोपियों को बीच सड़क पर एक घंटे तक लाठी व पुटुस डंडा से बेरहमी से पीटा.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना पर गुमला थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों आरोपियों को बचाया. अगर ऐन वक्त पर पुलिस नहीं पहुंचती तो पिटाई से दोनों युवकों की जान भी जा सकती थी. आरोपी प्रशांत 11वीं कक्षा व विमल 12वीं कक्षा का छात्र है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. वहीं लड़की का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में पशु तस्करों का दुस्साहस, बाल-बाल बचे थानेदार, 7 तस्कर अरेस्ट, 57 मवेशी जब्त
पानी पीने के बहाने पहुंचे थे

छात्रा ने बताया कि वह घर पर अकेले थी. उसके भाई व रिश्तेदार धान रोपने खेत गये थे. तभी दोनों आरोपी उसे छिपकर देख रहे थे. जब घर में कोई नहीं दिखे तो दोनों युवक पानी मांगने के बहाने दरवाजे के पास पहुंच गये. छात्रा जब घर के अंदर पानी लाने घुसी तो दोनों युवक भी घर के अंदर घुस गये और अंदर से दरवाजा बंद कर रेप किया.

ऐसे पकड़ में आये आरोपी

दोनों युवक दरवाजा बंद कर लड़की के साथ जबरन रेप कर रहे थे. तभी लड़की के भाई खेत से घर पहुंचा. साथ में अन्य लोग भी थे. दरवाजा अंदर से बंद पाया और बचाने की आवाज सुनकर दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किया. यह देख दोनों युवक सिर्फ पैंट पहनकर दरवाजा खोलकर भागने लगे. जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और पीटा.

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

गुमला के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर 376 व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने सूचना पर तुरंत घटना स्थल पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola