गुमला के मजदूर कृष्णा की तमिलनाडु में मौत, परिवार के लोगों ने की सरकार से शव लाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के चरकाटांगर जामटोली निवासी 30 वर्षीय मजदूर कृष्णा महली की तमिलनाडु में मौत हो गयी. गुरुवार की शाम को बाथरूम से उसका शव मिला. उसके शरीर में चोट के निशान हैं.

विज्ञापन

गुमला के चरकाटांगर जामटोली निवासी 30 वर्षीय मजदूर कृष्णा महली की तमिलनाडु में मौत हो गयी. गुरुवार की शाम को बाथरूम से उसका शव मिला. उसके शरीर में चोट के निशान हैं. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने व गरीबी के कारण कृष्णा अपने कुछ साथियों के साथ पांच माह पहले मजदूरी करने तमिलनाडु गया था.

विज्ञापन

कृष्णा की मौत की सूचना घरवालों को उसके दोस्त बजरंग महली ने फोन पर दी. कृष्णा की मौत की सूचना पर पत्नी बेहोश हो गयी. पत्नी गर्भवती है. जबकि पहले से दो बच्चे हैं. परिवार के साथ पूरे गांव में शोक है. परिवार के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मृतक कृष्णा के शव को गुमला लाने की मांग की है. साथ ही कृष्णा की मौत की जांच भी कराने की मांग की.

बाथरूम से शव बरामद. गरीबी के कारण पांच माह पहले मजदूरी करने गया था.

गुमला के जामटोली निवासी कृष्णा महली की मौत की सूचना पर पत्नी हुई बेहोश.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola