गुमला के 95 साल की घुड़ो को नहीं मिलती वृद्धा पेंशन, अधिकारियों ने नहीं की कोई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

आंजन पंचायत में कुल्ही शिवपुर टोला गांव है. इस गांव की सबसे वृद्ध महिला घुड़ो उराइन है. उसकी उम्र 95 वर्ष है. परंतु दुर्भाग्य है.

विज्ञापन

गुमला प्रखंड की आंजन पंचायत में कुल्ही शिवपुर टोला गांव है. इस गांव की सबसे वृद्ध महिला घुड़ो उराइन है. उसकी उम्र 95 वर्ष है. परंतु दुर्भाग्य है. अभी तक उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है. जबकि घुड़ो की माने तो उन्होंने दर्जनों बार वृद्धावस्था पेंशन के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड के अधिकारियों को आवेदन दी. परंतु किसी ने उसकी मदद नहीं की.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाचार स्थिति में घुड़ो अपने गांव के स्कूल के समीप बैठी रहती है. घुड़ो ने कहा कि उसका राशन कार्ड है. परंतु पेंशन नहीं मिलती. अगर पेंशन मिले तो उसकी जिंदगी ठीक से गुजर सकती है. उन्होंने बताया कि जब गांव में कोरोना टीका दिया जा रहा था तो कोई टीका लेने आगे नहीं आये. वह सबसे पहले टीका ली. इसके बाद गांव के दूसरे लोगों ने टीका लिया था.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola