गुमला में नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा महिला से 2.65 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
जब उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने अपने पैसे वापस मांगें, जिस पर अभियुक्तों ने उसे पैसा नहीं लौटाया. अभियुक्तों ने भुक्तभोगी महिला को धमकी देने लगे.
गुमला: गुमला थाना की एक विधवा महिला को सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख, 65 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. भुक्तभोगी महिला सोसो निवासी जया देवी ने दुठी मानगढ़ हजारीबाग निवासी अभिषेक सिंह व अशोक नगर रांची निवासी चंचला बोस को आरोपी बनाते हुए गुमला थाना में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि भुक्तभोगी महिला कौशल प्रशिक्षण के तहत आइटी सेक्टर में कंप्यूटर विषय पर फरवरी 2021 में ट्रेनिंग की थी.
आपके शहर में
इसके बाद प्लेसमेंट देने की बात कही गयी थी. उसी समय कौशल प्रशिक्षण के ट्रेनर अभिषेक व चंचला ने उसे सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न तिथियों को दो लाख, 65 हजार रुपये ले लिये. जब उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने अपने पैसे वापस मांगें, जिस पर अभियुक्तों ने उसे पैसा नहीं लौटाया. अभियुक्तों ने भुक्तभोगी महिला को धमकी देने लगे. उन्होंने उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपना पैसा रिकवरी की मांग की है.
Also Read: झारखंड: गुमला में तीन लोगों ने फांसी लगाकर दे दी जान, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए