गुमला में दो युवकों की मौत मामले में प्राथमिकी, बालू लदे ट्रैक्टर के चालक पर केस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के सुरसुरिया गांव में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक के भाई भूपेंद्र मुंडा के बयान पर गुमला थाना में अवैध बालू लदे आईसर ट्रैक्टर के चालक सह मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में चालक पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने तथा अवैध रूप से बालू ले जाने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

छह सितंबर को हुआ था हादसा

छह सितंबर को शिवधर मुंडा (17) और उसका दोस्त रोहित मुंडा (38) मोटरसाइकिल से टैसेरा से अपने घर गिंडरा महुआटोली लौट रहे थे. इसी दौरान सुरसुरिया के पास गुमला की ओर बालू लेकर जा रहे आईसर ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल आगे चल रहे टोटो में जा घुसी. हादसे में शिवधर मुंडा और रोहित मुंडा की मौत हो गयी थी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola