1971 भारत-पाक युद्ध की यादों से भावुक हुआ माहौल, पालकोट में मना सैनिक संघ का 8वां स्थापना दिवस
कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network
पालकोट में भूतपूर्व सैनिक संघ का 8वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया.
पालकोट. प्रखंड भूतपूर्व सैनिक संघ पालकोट का 8वां वार्षिक स्थापना दिवस सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संघ के शहदेव भगत, विशिष्ट अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक सहित अन्य अतिथियों ने परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.
संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से संघ के सदस्य पहुंचे. इस दौरान संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग पर बल दिया गया. मुख्य अतिथि शहदेव महतो ने कहा कि आपसी सहयोग और संगठन के प्रति सच्चाई के साथ एकजुट होकर काम करने से हम आगे बढ़ सकते हैं.
1971 के युद्ध की यादें साझा की
वहीं भूतपूर्व सैनिक जयपाल लोहरा ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की यादों को साझा किया. उन्होंने युद्ध के दौरान के अपने अनुभवों के बारे में बताया.
मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष चैतू राम, सचिव सोमरा कुजूर, कोषाध्यक्ष घनश्याम ग्वला, पीटर शांति एक्का, हीराचंद भगत, विश्वनाथ उरांव, सुखराम भगत, मोती राम बड़ाईक, ब्रज किशोर राम, मेला उरांव, इमालिया एक्का, ऐंजलिना एक्का, सुखमती देवी सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए