शराबी पति ने टांगी से काट कर की पत्नी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना के कटकाही महुआटोली गांव में घटी घटना

विज्ञापन

चैनपुर थाना के कटकाही महुआटोली गांव में घटी घटना सुबह पत्नी की मौत की सूचना ग्रामीणों को देकर दफनाने की चल रही थी तैयारी संदेह पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो खुला हत्या का राज चैनपुर(गुमला). चैनपुर थाना के कटकाही महुआटोली गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में दीपक तिर्की (35) ने अपनी पत्नी सरोज तिर्की (27) की टांगी से काट कर हत्या कर दी, फिर शव के पास ही सो गया. रविवार की सुबह पति दीपक तिर्की (35) ने अपनी पत्नी सरोज तिर्की (27) की मौत होने की बात कह गांव में घंट बजवा दिया. इसके बाद दफन क्रिया को जल्द निबटाने के लिए उसने काफी जल्दी ही तैयारी कर ली. इससे गांव की कुछ महिलाओं को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसके घर जाकर मृतक के शरीर पर देखा तो उसके पीठ पर टांगी से काटने व मारपीट से चोट के निशान दिखे. इसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस महुआटोली गांव पहुंच आरोपी पति दीपक तिर्की को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी. पूछताछ में दीपक तिर्की ने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद मारपीट के दौरान गलत जगह में लगने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपने साथ चैनपुर ले आयी है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शराब के आदी थे. आये दिन दोनों में झगड़े होते रहते थे. मृतका के पांच बच्चों में दो लड़का व तीन लड़की हैं. सबसे बड़े वाले लड़का अभिमान 14 वर्ष है. सभी बच्चे अभी स्कूल में पढ़ते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola