गुमला में 5 सितंबर को मरीजों की जांच करेंगे हृदय व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. बी कुमार

विज्ञापन

रिम्स के पूर्व चिकित्सक डॉ बी कुमार 5 सितंबर को गुमला के न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल में हृदय और मधुमेह के मरीजों की जांच करेंगे. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला. रिम्स रांची के पूर्व रेसिडेंशियल चिकित्सक एवं वर्तमान में ऑर्किड हॉस्पिटल रांची के हृदय एवं मधुमेह रोग चिकित्सक डॉ. बी कुमार, एमबीबीएस (पीएमसीएच), पांच सितंबर को गुमला में मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे. वे पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक पालकोट रोड स्थित न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेडिकल हॉल बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित है. इस दौरान हृदय एवं मधुमेह रोग से संबंधित मरीज चिकित्सक से जांच और परामर्श ले सकेंगे. मरीजों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पूर्व में करायी गयी जांच की रिपोर्ट के साथ चिकित्सक से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी. इससे स्थानीय मरीजों को हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ से सीधे जांच कराने और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

इसकी जानकारी न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल के संचालक चितरंजन मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि चिकित्सक निर्धारित समय पर मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola