जर्जर स्कूल भवन से मिलेगी निजात, दलमादी फरसाटोली में नये भवन का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास करतीं बसंती डुंगडुंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बसिया के दलमादी फरसाटोली में जर्जर स्कूल भवन की जगह नए भवन का शिलान्यास किया गया। जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की।

विज्ञापन

बसिया, गुमला : प्रखंड के दलमादी फरसाटोली में जिला योजना मद से स्कूल भवन निर्माण योजना का बुधवार को शिलान्यास किया गया. जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने पूजा-अर्चना के बाद कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की.

विज्ञापन

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर थे बच्चे

दलमादी फरसाटोली का विद्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका था. शिक्षक और विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पठन-पाठन करने को मजबूर थे. स्थानीय लोगों की मांग पर करीब तीन वर्ष पूर्व जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने नये विद्यालय भवन के निर्माण के लिए पहल शुरू की थी.

बसंती डुंगडुंग ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रही है. विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ग्रामीण सड़क, पेयजल और बिजली जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी वह लगातार प्रयासरत हैं.

मौके पर आलोक जायसवाल, मुबारक खान, गिरधारी खेरवार, परमेश्वर सिंह, बिरसु सिंह, ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष चरण सिंह, स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष गोबिंद सिंह समेत ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola