सिलिंडर चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थानेदार से कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन

गुमला. शहर के लक्ष्मण नगर में चोरी की घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने दो युवकों को लिप्टस बगीचा में पकड़ा. इसमें लक्ष्मण नगर निवासी प्रशांत कुमार यादव व ढोढरीटोली निवासी अतुल उरांव शामिल हैं. दोनों चोरों को पकड़ कर जब मोहल्लेवासियों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने घर में रखे गैस सिलिंडर चोरी की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर दोनों चोरों को थाना को सौंप दिया. इस संबंध में लक्ष्मण नगर निवासी रमेश कुमार साहू ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर घर का ताला तोड़ कर गैस सिलिंडर की चोरी करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि मेरे यहां बीते बुधवार को प्रशांत कुमार व उनके सहयोगियों द्वारा गैस सिलिंडर की चोरी कर ली गयी थी, जिसे रात में ढोढरीटोली निवासी धुआं सिंह के पास बेच दिया था. गुरुवार की सुबह से पता करने पर धुआं सिंह के घर से चोरी हुआ सिलिंडर बरामद हुआ और दो चोरों को मोहल्लेवासियों द्वारा पकड़ा गया. उसका एक साथी भागने में सफल रहा. इधर, आवेदन में कहा है कि दो माह से लक्ष्मण नगर फसिया में लगातार चोरी की घटना घट रही है. उन्होंने थानेदार से कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola