Covid-19 in jharkhand : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 10496, 103 की मौत

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A DPCC official conducts thermal scanning of an elderly woman waiting in a queue for free food outside their office, during ongoing COVID-19 lockdown, in New Delhi, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI23-04-2020_000113B)

Covid-19 in jharkhand : झारखंड में पिछले 24 घंटे में तीन और कोरोना (coronavirus) संक्रमितों की मौत (death) हो गयी है. इनमें रांची से एक, पश्चिमी सिंहभूम से एक और लोहरदगा से एक संक्रमित शामिल हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है. 468 नये संक्रमित भी मिले हैं. राज्य में अब तक 10496 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 4176 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय 6217 एक्टिव केस (Active cases) हैं.

विज्ञापन

Covid-19 in jharkhand : झारखंड में पिछले 24 घंटे में तीन और कोरोना (coronavirus) संक्रमितों की मौत (death) हो गयी है. इनमें रांची से एक, पश्चिमी सिंहभूम से एक और लोहरदगा से एक संक्रमित शामिल हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है. 468 नये संक्रमित भी मिले हैं. राज्य में अब तक 10496 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 4176 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय 6217 एक्टिव केस (Active cases) हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर से सर्वाधिक 103 नये संक्रमित

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 468 नये मरीज मिले हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम से 103, बोकारो से 81, रांची से 71, पश्चिमी सिंहभूम से 50, गिरिडीह से 42, सिमडेगा से 26, सरायकेला से 19, पलामू से 10, रामगढ़ से नौ, साहिबगंज से सात, देवघर, कोडरमा व हजारीबाग से छह-छह, दुमका से पांच, धनबाद, गढ़वा व गुमला से चार-चार, गोड्डा, खूंटी, लातेहार व लोहरदगा से तीन-तीन, जामताड़ा से दो और पाकुड़ से एक संक्रमित मिले हैं.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना से तीन की मौत, 468 नये संक्रमित, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 10496
115 मरीज हुए स्वस्थ

पिछले 24 घंटे में राज्य में 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनमें गिरिडीह से 48, पूर्वी सिंहभूम से 20, कोडरमा से 14, पलामू से 21, हजारीबाग, बोकारो व दुमका से चार-चार संक्रमित शामिल हैं.

5.29 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं मरीज

राज्य में मरीजों के बढ़ने की दर 5.29 % है, जो भारत की दर 3.57 से लगभग 2% अधिक है. झारखंड में 13.45 दिनों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो जा रही है. रिकवरी रेट यहां 40.16% है, जबकि देश का रिकवरी रेट 64.43% है. मृत्यु दर झारखंड में 0.99% है, जबकि देश की मृत्यु दर 2.21% है.

रांची में 71 नये मरीज

रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. नये संक्रमितों के मिलने की पुष्टि जिला प्रशसन ने की है. रिम्स से 11 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं अन्य राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से पाये गये हैं.

7707 सैंपल की हुई जांच

झारखंड में गुरुवार को 8427 सैंपल लिये गये. इनमें से 7707 सैंपलों की जांच हुई है. राज्य में अब तक दो लाख 96 हजार 806 सैंपल लिये गये हैं. इनमें से दो लाख 86 हजार 178 सैंपलों की जांच की गयी है. इस समय बैकलॉग में 10628 सैंपल हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola