सीएम हेमंत सोरेन बाल-बाल बचे, गुमला में काफिले की गाड़ियों के बीच अचानक घुस आयी दूसरी गाड़ी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Nov 2020 9:26 AM
Jharkhand news, Gumla news : नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में चल रहे कारकेट में दूसरी गाड़ी के आ जाने से 2 गाड़ियों के बीच भिड़ंत हो गयी. इस घटना में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गये. गुमला से लोहरदगा जाने के क्रम में घाघरा स्थित चांदनी चौक के साथ यह घटना घटित हुई. कारकेट के बीच में अचानक आये स्कार्पियो को नुकसान हुआ है, वहीं स्कार्पियो से टकराने की वजय से ऑडी गाड़ी को आंशिक क्षति पहुंची है.
Jharkhand news, Gumla news : गुमला : नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में चल रहे कारकेट में दूसरी गाड़ी के आ जाने से 2 गाड़ियों के बीच भिड़ंत हो गयी. इस घटना में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गये. गुमला से लोहरदगा जाने के क्रम में घाघरा स्थित चांदनी चौक के साथ यह घटना घटित हुई. कारकेट के बीच में अचानक आये स्कार्पियो को नुकसान हुआ है, वहीं स्कार्पियो से टकराने की वजय से ऑडी गाड़ी को आंशिक क्षति पहुंची है.
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से सड़क मार्ग से नेतरहाट के लिए निकले. गुमला पहुंचने पर सीएम श्री सोरेन का अधिकारियों ने स्वागत किया. इस दौरान श्री साेरेन घाघरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया. इसके बाद लोहरदगा होते हुए नेतरहाट के लिए निकल पड़े.
Also Read: नेतरहाट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, गुमला में अधिकारियों को दी नसीहत, बोले- काम में नहीं बरतें कोताही
घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर से अभी निकले ही थे कि चांदनी चौक के पास सीएम श्री सोरेन की सुरक्षा में चल रहे कारकेट वाहनों की बीच एक स्कार्पियो गाड़ी आ गयी. कारकेट वाहनों के बीच अचानक स्कार्पियो के आ जाने से मुख्यमंत्री की सुरक्षा और उनके साथ चल रहे वाहनों में से एक ऑडी वाहन से जा भिड़ा. इस दौरान स्कार्पियो और ऑडी के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस टक्कर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाल-बाल बच गये.
मुख्यमंत्री श्री सोरेन जिस वाहन पर सवार थे उसके 2 वाहन पीछे स्कार्पियो और ऑडी गाड़ी में टक्कर हुई. इस टक्कर में जहां ऑडी गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई, वहीं स्कार्पियो को भी नुकसान पहुंचा है. दो वाहनों की इस टक्कर के बाद आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ऑडी गाड़ी सीएम के काफिले के साथ नेतरहाट चला गया, वहीं स्कार्पियो गाड़ी घाघरा के चांदनी चौक के पास ही खड़ी रही. जिसे घाघरा थाना की पुलिस अपने साथ थाना ले गयी.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










