4.72 लाख से बना चेकडैम तीन माह में टूटा, निर्माण में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी में जल छाजन मिशन के तहत 4.72 लाख की लागत से बना चेकडैम निर्माण के महज तीन महीने में ही टूट गया. ग्रामीणों ने निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है और विभागीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन

बिशुनपुर (गुमला): प्रखंड के बनारी पंचायत अंतर्गत लाइनटोली गांव में जल छाजन मिशन के तहत बने चेकडैम के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के महज तीन माह के भीतर ही चेकडैम टूट गया. इससे योजना की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

4.72 लाख रुपए की लागत से हुआ था निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में डब्ल्यूओसी, पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत 4.72 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से चेकडैम का निर्माण कराया गया था. माटीनाला जल छाजन समिति द्वारा कराये गये इस निर्माण कार्य के योजना लाभुक ओलीभर किंडो हैं.

ये भी पढ़ें- अब विदेशों में बिकेंगे झारखंड के जैविक और प्राकृतिक उत्पाद, केंद्र सरकार ने तैयार किया नया प्लान

गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया. निर्माण पूरा होने के तीन माह के भीतर ही चेकडैम के टूटने से ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य की देखरेख मुंशी स्टीफन विंडी ने की थी.

विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने मामले की विभागीय जांच कराने और निर्माण कार्य में अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि विकास योजनाओं के लिए आवंटित राशि का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिल सके. मामले की जानकारी अनूप फ्रांसिस कुजूर ने दी.

ये भी पढ़ें- भवनाथपुर की सियासत में नया ट्विस्ट, कभी अनंत के साथ रहे दीपक अब उन्हीं के खिलाफ मैदान में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola