एक बैठक और बदल गया गांव का नियम! शराब-गांजा बनाने और सेवन पर रोक, उल्लंघन पर सजा तय
बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
गुमला के चपका जामटंगरा गांव में ग्रामीणों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है. शराब और गांजा बनाने या पीने वालों पर अब सख्त आर्थिक दंड लगाया जाएगा.
घाघरा. गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित चपका जामटंगरा गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने बड़ी पहल करते हुए गांव को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. गांव में आयोजित बैठक में महिला और पुरुष ग्रामीणों ने शराब, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया.
आपके शहर में
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित कर रही है. शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारण परिवारों में आर्थिक परेशानी, विवाद और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं. इसे देखते हुए ग्रामीणों ने अब नशे के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने का निर्णय लिया है.
सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति शराब बनाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा. वहीं शराब, गांजा अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भी समाज की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि गांव में नशे का निर्माण और सेवन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
ग्रामीणों ने कहा कि नशामुक्त गांव बनाने के लिए हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. बैठक में लोगों ने नशे से होने वाले नुकसान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया. सभी ने एकजुट होकर गांव में नशामुक्त एवं स्वस्थ सामाजिक वातावरण बनाने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए