मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों का किराया अटका, एक दुकानदार पर 1.29 लाख रुपये बकाया

विज्ञापन

गुमला जिला परिषद के बसिया मार्केट कॉम्प्लेक्स में 16 दुकानदारों पर 5.16 लाख रुपये का किराया बकाया है. प्रशासन अब वसूली की कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन

गुमला. जिला परिषद के बसिया मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों का किराया लंबे समय से बकाया रहने का मामला सामने आया है. अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार 16 दुकानदारों पर पांच लाख 16 हजार रुपये की बकाया राशि है. इनमें कई दुकानदारों ने कई महीनों से किराया जमा नहीं किया है. इस मामले का खुलासा जिला परिषद के कर्मियों की जांच से हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

रंजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बसिया जाकर जांच करने पर यहां बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है. यहां कई लोग अवैध रूप से दुकान चला रहे हैं. जिनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

किराया बकाया रखने वाले दुकानदार

मासिक किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों में बालकू सिंह 1,200 रुपये, अजय मेहतर 30,000 रुपये, गनीसा कुमारी कोई बकाया नहीं, अनूप कुमार साहू 2,400 रुपये, विनय पोद्दार 33,600 रुपये, संदीप कुमार सिंह 33,600 रुपये, पंकज कुमार सिंह 48,000 रुपये, कुसुम/ कुंती कुमारी 1,29,600 रुपये, पंकज कुमार सिंह 50,400 रुपये, श्यामू साहू 34,800 रुपये, अशोक कुमार 2,400 रुपये, प्रमोद महतो 26,400 रुपये, हेमंत हजाम 32,400 रुपये, जितेंद्र भगत 45,600 रुपये व जितेंद्र भगत 45,600 रुपये बकाया है. जीतेंद्र ने दो दुकान किराये पर ले रखी है.

20 से लेकर 72 माह तक किराया बकाया

जांच के अनुसार कई दुकानदारों का किराया 20 से लेकर 72 माह तक बकाया है. सबसे अधिक 1.29 लाख रुपये की राशि एक दुकानदार के नाम दर्ज है. जिला परिषद द्वारा बकाया किराया वसूली के लिए संबंधित दुकानदारों से राशि जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola