बसिया में पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

9 गुम 10 में सड़क पर मृतक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के बसिया में बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बसिया, गुमला : बसिया थाना क्षेत्र के नावाडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में निनई निवासी बुधना बरला (60) की मौत हो गयी, जबकि उनके साथ मौजूद मनोहर बरला गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में मनोहर के दोनों पैर टूट गये हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधना बरला अपनी फुआ के दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने मंगलवार शाम बोंडेकेरा गांव गये थे. वहीं रुकने के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह मनोहर बरला के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव निनई लौट रहे थे. इसी दौरान कुम्हारी से सिसई की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बुधना बरला को मृत घोषित कर दिया.

इधर, सूचना मिलने पर बसिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola