भिखारी बन शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचा, हो गयी पिटाई

Updated:
विज्ञापन

खूंटी के रोडो गांव निवासी आशिक अपने प्रेमिका के घर पहुंचा तो हो गयी पिटाई

विज्ञापन

गुमला : शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पागल खूंटी के रोडो गांव निवासी आशिक तजमुल भिखारी बन अपनी प्रेमिका से मिलने गुमला के पनसो गांव स्थित उसके ससुराल पहुंच गया. जब इसकी जानकारी महिला के पति व अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने वेश बदल कर पहुंचे प्रेमी की जम कर पिटाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना देने पर मौके पर पहुंची गुमला पुलिस ने उक्त युवक को बचाया और थाना ले आयी. खूंटी जिला के तोरपा थाना स्थित रोडो गांव निवासी मो तजमुल अंसारी (35) ने बताया कि वह एक वर्ष से पनसो गांव की युवती से फोन पर बात करता आ रहा है. वह उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे. तीन माह पहले उक्त युवती का विवाह पनसो गांव के ही एक युवक के साथ परिजनों ने करा दी.

तजमुल के अनुसार, विवाह के बाद भी युवती उससे फोन पर घंटों बात करती थी. तजमुल तीन दिन पहले भिखारी की वेश में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पनसो गांव पहुंचा था. मंगलवार की रात वह प्रेमिका के घर भीख मांगने पहुंच गया. मौका देख वह अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया. घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तजमुल की पिटाई कर दी.

भिखारी समझ सदर ने मदद की थी

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पनसो गांव के सदर ने भीख मांग रहे तजमुल को गरीब समझ मदद की थी. कुछ पैसे भी भीख में उसे दिया था. वहीं, सदर के निर्देश पर ग्रामीणों ने भी चंदा कर उसकी आर्थिक मदद की थी. मंगलवार को जब वह अपनी प्रेमिका के घर घुसा और पकड़ा गया, तो भिखारी आशिक का सच सामने आया.

अब तक किसी भी व्यक्ति की ओर से तजमुल के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. लिखित शिकायत आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. अगर पुलिस के पहुंचने में देर होती, तो लोग इसकी हत्या भी कर सकते थे.

– शंकर ठाकुर, थानेदार

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola