बक्शी लिमिटेड ने पॉलिटेक्निक के 15 विद्यार्थियों का किया चयन

Updated:
विज्ञापन

बक्शी लिमिटेड ने पॉलिटेक्निक के 15 विद्यार्थियों का किया चयन

विज्ञापन

गुमला. गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को बक्शी लिमिटेड के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में ऑटोमोबाइल व मैकेनिकल शाखा के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया. मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से सुषमा कुमारी, सुमन कुमारी, आयुष राज चौहान, रोहित कुमार, आयुष मिश्रा, मोहित कुमार प्रजापति, विवेक महतो, गुफरान आजमी, निशा कुमारी, मोहम्मद फैज, रोहित कुमार महतो व पवन उरांव एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शाखा से नीरज कुमार वर्मा, रामायण भगत व रानांदन भगत का चयन किया गया. चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से शीघ्र ही ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जायेगा. प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने कहा कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. बक्शी लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का हमारे परिसर में आना हमारे विद्यार्थियों की क्षमता और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है. कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी उद्योग जगत में अपनी प्रतिभा से संस्थान का नाम रोशन करेंगे. प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव हमारे संस्थान और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय का परिणाम है. प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन, प्लेसमेंट समन्वयक ब्रोटिश पालित समेत सभी विभागाध्यक्षों व संकाय सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola