ePaper

साहिबगंज के बाद गुमला में भी KBC के नाम पर ठगी, 8 लाख का लालच देकर 25 हजार ले उड़े साइबर क्रिमिनल

Updated at : 02 Aug 2021 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज के बाद गुमला में भी KBC के नाम पर ठगी, 8 लाख का लालच देकर 25 हजार ले उड़े साइबर क्रिमिनल

Jharkhand Cyber Crime News (गुमला) : साहिबगंज जिला के बाद अब गुमला में भी साइबर क्रिमिनल्स ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर हजारों की ठगी की है. ठगी की शिकार पीड़िता सुषमा देवी के व्हॉट्सएप पर कॉल आया. इसके बाद साइबर क्रिमिनल्स ने सुनियोजित तरीके से सुषमा देवी से 25 हजार रुपये की ठगी कर लिया.

विज्ञापन

Jharkhand Cyber Crime News (गुमला) : झारखंड के साहिबगंज जिला के बाद अब गुमला में भी साइबर क्रिमिनल्स ने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर हजारों की ठगी की है. ठगी की शिकार पीड़िता सुषमा देवी के व्हॉट्सएप पर कॉल आया. इसके बाद साइबर क्रिमिनल्स ने सुनियोजित तरीके से सुषमा देवी से 25 हजार रुपये की ठगी कर लिया.

कैसे हुई ठगी

गुमला के भरनो प्रखंड स्थित अमलिया गांव की सुषमा देवी के व्हाॅट्सएप पर 30 जुलाई, 2021 को कॉल किया. कॉल रिसीव करने पर उसे बताया गया कि रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में आपका लॉटरी लगा है. आप 8 लाख रुपये का इनाम जीती हैं. आप को इस प्राइज को लेने के लिए 25 हजार रुपये प्रोसेस के तहत देना होगा. फोन करने वाले साइबर क्रिमिनल के झांसे में आकर पीड़िता ने शनिवार को अपने पति और ससुर के साथ भरनो आकर सुबह 25 हजार रुपये अनिल कुमार नामक व्यक्ति के खाते में जमा कर दी.

जब साइबर क्रिमिनल द्वारा और 3000 रुपये अकाउंट में जमा करने के बाद 8 लाख रुपये देने की बात कही. तब इन तीनों को ठगी का एहसास हुआ. बाद में दोबाररा उसी नंबर से संपर्क करने पर ठग द्वारा गलत भाषा का भी प्रयोग किया गया और फोन काट कर ब्लॉक कर दिया गया. इस मामले की जानकारी पीड़ित परिवार ने भरनो थाना की पुलिस को फोन पर दिया है. भरनो के थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि फोन से इसकी शिकायत की गयी है.

Also Read: साइबर क्राइम का बदला अंदाज, अब KBC में 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज भेजकर कर रहे हैं ठगी, रहें सावधान

बता दें कि इससे पहले साइबर क्रिमिनल्स ने साहिबगंज जिले के ग्रामीणों को कौन बनेगा करोड़पति में लाखों का लालच देकर अपने झांसे में फंसा रहे हैं. KBC में 25 लाख की लॉटरी निकलने की बात कहकर लोगों से ठगी कर रहे हैं. यहां भी व्हाॅट्सअप मैसेज और कॉल कर साइबर क्रिमिनल लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola