शौचालय नर्मिाण के लिए लोगों को प्रेरित करें : डीडीसी

Published at :09 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय नर्मिाण के लिए लोगों को प्रेरित करें : डीडीसी

लोहरदगा़ : सदर प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित थे. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना ने कहा कि पंचायत के विकास का जिम्मा मुखिया को दिया गया है. इसके लिए सरकार से फंड भी दिया गया है. अब आपलोगों […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : सदर प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित थे. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना ने कहा कि पंचायत के विकास का जिम्मा मुखिया को दिया गया है. इसके लिए सरकार से फंड भी दिया गया है. अब आपलोगों को तय करना है कि पंचायत का विकास कैसे करें. किन-किन विकास योजनाओं को प्राथमिकता दें, जिससे पंचायत का सर्वांगीण विकास हो और मजदूरों को रोजगार भी मिले.

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, उसका उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही. कहा गया कि जिन लोगों का बेसलाइन सर्वे में नाम छूट गया है, वे 14 सितंबर तक बेसलाइन में नाम अंकित करा लें, ताकि छूटे लोगों का बेसलाइन सर्वे में नाम जोड़ा जा सकें. कार्यशाला में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, आइटीडीए निदेशक, बीडीओ गौतम कुमार भगत, सीओ अनुराग तिवारी, जेइ सचिंद्र मोहन झा, प्रमुख पहनू उरांव सहित सभी पंचायतों के मुखिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola