मजदूरों को मिल रही कम मजदूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 1:03 AM

विज्ञापन

झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश ने गुमला जिला का दौरा किया गुमला : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने गुरुवार को गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री सिंह ने प्रखंडों में संचालित विकास कार्यों में लगे मजदूरों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस […]

विज्ञापन

झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश ने गुमला जिला का दौरा किया

गुमला : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने गुरुवार को गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री सिंह ने प्रखंडों में संचालित विकास कार्यों में लगे मजदूरों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
इस दौरान चैनपुर में अनुमंडल कार्यालय के भवन निर्माण कार्य में लगे जयमसीह तिग्गा, शमीम मिस्त्री, फिरोज मिस्त्री, भूषण कुमार, राजन नायक, आजाद कुमार, कुर्बान खान, मंगरू नायक, अंजली देवी, पातो देवी, गीता देवी, जेश्वर बड़ा व संगीता कुमारी आदि मजदूरों ने श्री सिंह के समक्ष कम मजदूरी मिलने की शिकायत की. इस पर श्री सिंह ने मजदूरों को ठेकेदार से बात कर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया.
इसी तरह बसिया के कोनवीर में अस्पताल भवन निर्माण, पालकोट के बंगरू में सड़क निर्माण, डुमरी प्रखंड के जैरागी में ग्रेड पावन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भी कम मजदूरी मिलने और समय पर मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की. श्री सिंह ने बताया कि मजदूरी संबंधित समस्या को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola