किसानी कार्य के लिए बैंक नहीं दे रहा लोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 2:13 AM
मुरकुंडा : पतराटोली के किसान ननकू खड़िया ने डीसी से लोन दिलाने की गुहार लगायी गुमला : जिले में संचालित बैंक किसानों को किसानी कार्य के लिए लोन देने में फिसड्डी साबित हो रहा है, जिससे किसानी कार्य प्रभावित हो रहा है. जिले के कई किसान ऐसे हैं, जो किसानी कार्य करने के लिए बैंक […]
मुरकुंडा : पतराटोली के किसान ननकू खड़िया ने डीसी से लोन दिलाने की गुहार लगायी
गुमला : जिले में संचालित बैंक किसानों को किसानी कार्य के लिए लोन देने में फिसड्डी साबित हो रहा है, जिससे किसानी कार्य प्रभावित हो रहा है. जिले के कई किसान ऐसे हैं, जो किसानी कार्य करने के लिए बैंक के भरोसे बैठे हैं. किसान लोन के लिए बैंक भी पहुंच रहे हैं, परंतु बैंक द्वारा किसान को लोन देने के स्थान पर सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला सदर प्रखंड के मुरकुंडा पतराटोली का है.
पतराटोली का किसान ननकु खड़िया पांच माह से गुमला के मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से लोन लेने के लिए बैंक का चक्कर लगा रहा है, परंतु बैंक द्वारा से लोन नहीं दिया जा रहा है. हालांकि ननकु ने इस मामले से डीसी को भी अवगत करा चुका है, परंतु डीसी के स्तर से भी उसे लोन नहीं मिल रहा है. इधर, मंगलवार को भी ननकु ने डीसी को आवेदन देकर बैंक से लोन दिलाने की गुहार लगायी है. ननकु ने बताया कि उसने पिछली बार बैंक से 15 हजार रुपये लोन लिया था.
उस समय बैंक द्वारा कहा गया था कि समय पर लोन का पैसा वापस करने पर दूसरी बार में किसानी कार्य के लिए 50 हजार रुपये लोन देंगे. ननकु ने बताया कि पहली बार लोन लेने के बाद ब्याज के साथ 29 हजार 500 रुपये जमा किया. उसके बाद 50 हजार रुपये लोन लेने के लिए आवेदन दिया, परंतु बैंक द्वारा लोन नहीं दिया जा रहा है. यदि पैसा नहीं मिलेगा, तो खेतीबारी कहां से करेंगे? परिवार में सात बच्चे हैं. बच्चों का परवरिश करने में भी भारी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










