मेला देख कर लौट रहे युवक की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के विमरला द्वारसैनी घोड़ा छापर मुख्य पर पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे तुसगांव निवासी 27 वर्षीय बसंत सिंह की अपराधियों ने तलवार व लाठी से मार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से शव को थाना मंगवाया. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के विमरला द्वारसैनी घोड़ा छापर मुख्य पर पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे तुसगांव निवासी 27 वर्षीय बसंत सिंह की अपराधियों ने तलवार व लाठी से मार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से शव को थाना मंगवाया. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया गया कि बसंत सिंह गुरुवार को रथयात्रा मेला घाघरा से देख कर अपने गांव के ही प्रदीप तुरी व बजरंग यादव के साथ लौट रहा था. एक बाइक में बसंत था, जबकि दूसरे पर प्रदीप व बजरंग थे. लौटने के दौरान जोबा घोड़ा के समीप चार लोग एक बाइक पर बैठे दिखे. इसी दौरान बसंत व उसके दोस्तों को रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो. बसंत ने कहा कि घर जा रहे हैं, जिसके बाद आगे बढ़ने को कहा.
जैसे ही बसंत, बजरंग व प्रदीप आगे बढ़ने लगे, तो पीछे से चारों बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर बसंत को रोक लिया. द्वारसैनी के समीप कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर हत्या कर दी. हत्या से पूर्व अपराधियों ने रस्सी से बसंत के हाथ बांध दिये थे. हत्या के बाद उसके शव को छिपाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए, तो रस्सी व लाठी, डंडा छोड़ कर भाग गये. बसंत की शादी एक साल पहले हुई थी. उसकी एक बेटी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन