कोयनारामें पीसीसी सड़क व पुलिया बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गुमला : वृंदा पंचायत के कोयनारा टोंगरीटोली के ग्रामीणों ने विधायक शिवशंकर उरांव को ज्ञापन सौंप कर पीसीसी सड़क व कलवर्ट निर्माण कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा है कि कोयनारा टोंगरीटोली गांव जिला मुख्यालय से 10 किमी दूरी पर एनएच के किनारे बसा है, परंतु अभी तक इस गांव का विकास नहीं […]

विज्ञापन

गुमला : वृंदा पंचायत के कोयनारा टोंगरीटोली के ग्रामीणों ने विधायक शिवशंकर उरांव को ज्ञापन सौंप कर पीसीसी सड़क व कलवर्ट निर्माण कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा है कि कोयनारा टोंगरीटोली गांव जिला मुख्यालय से 10 किमी दूरी पर एनएच के किनारे बसा है, परंतु अभी तक इस गांव का विकास नहीं हो सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐसे में आप अपने विधायक मद से पुलिया व पीसीसी सड़क का निर्माण कराने की कृपा करें. पीसीसी सड़क झारखंड डीपा से राजेश्वर उरांव के घर होते हुए लालमोहन लोहरा के घर तक लगभग एक किमी बनाया जाये. ज्ञापन में जसिंता खड़ियाइन, गुलशन खड़िया, अनिता केरकेट्टा, लोहरा खड़िया, दिव्या रोजलिना बिलुंग, झरियो खड़ियाइन, एमरेनसिया बिलुंग, सेलेस्टीना खडियाइन, रीना इंदवार, सुनील इंदवार, रमनीकला देवी व दुखन पाहन सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola