पीएलएफआइ के गढ़ में नहीं दिखा भय, धूप का भी कोई असर नहीं, जमकर हुआ मतदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 1:27 AM
गुमला : गुमला पूर्वी क्षेत्र के गुमला व बिशुनपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के मतदाताओं में न तो उग्रवादियों का भय दिखा और न ही चिलचिलती धूप का असर उन पर पड़ा. 42 डिग्री पारा का परवाह किये बिना मतदाता अपने-अपने घरों से निकले और मतदान किया. मतदान को लेकर […]
गुमला : गुमला पूर्वी क्षेत्र के गुमला व बिशुनपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के मतदाताओं में न तो उग्रवादियों का भय दिखा और न ही चिलचिलती धूप का असर उन पर पड़ा. 42 डिग्री पारा का परवाह किये बिना मतदाता अपने-अपने घरों से निकले और मतदान किया. मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में ज्यादा उत्साह दिखा. प्राय: बूथों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही.
जो चिलचिलाती धूप में अपने हाथ में छाता थामे मतदान के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करती रही. सुबह सात बजे से मतदान शुरू होना था, परंतु कई बूथों में मतदाता सुबह सात बजे से पहले ही पहुंच गये थे. दिन जैसे-जैसे निकलते गया, वैसे-वैसे बूथों में मतदाताओं की संख्या बढ़ती गयी. दोपहर 12 बजे तक अधिकतर बूथों में 30 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










