ePaper

मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्र में भागीदारी कर सकते हैं सुनिश्चित : डीएफओ

Updated at : 24 Apr 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्र में भागीदारी कर सकते हैं सुनिश्चित : डीएफओ

अदाणी पावर प्लांट सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

गोड्डा लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग के तहत अदाणी पावर प्लांट सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश ने संबोधित कर कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है. लोकतंत्र का हमारे जीवन में क्या महत्व है. हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. लोकतंत्र तभी सफल होगा जब हम सभी की भागीदारी होगी. मतदान के माध्यम से ही हम लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं. कहा कि कोई भी मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहे, इसलिए पोस्टल बैलेट एवं अन्य व्यवस्था की गयी है. उन्होंने शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने का आह्वान किया. स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी स्मिता टोप्पो ने लोकसभा चुनाव देश के लिए महापर्व है. कोई मतदाता छूटे नहीं, लक्ष्य बनाकर जिला प्रशासन काम कर रही है. एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया. मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को लेकर वोटर हेल्पलाइन एप की विस्तृत जानकारी दी गयी. अदाणी पावर प्लांट के सभी कर्मियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान सभी को मतदाताओं शपथ भी दिलायी गयी. दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो, बीडीओ दयानंद जायसवाल व अदाणी के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola