वज्रपात की चपेट में आने से सोंडीहा की महिला बेहोश

Updated:
विज्ञापन

तेज आंधी में दीवार गिरने से दो घायल

विज्ञापन

गोड्डा में गुरुवार की दोपहर के बाद आये तेज आंधी व वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत एक पुरुष घायल हो गये हैं. पहली घटना मोतिया ओपी क्षेत्र के पेटवी व सोंडीहा गांव की है, जहां अलका देवी पति संजय यादव वज्रपात की चपेट में आने से बेहोश हो गयी. बताया जाता है कि महिला का घर ताड़ पेड़ के ठीक नीचे था. वज्रपात की आवाज से महिला बेहोश हो गयी. बाद में एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि महिला अभी ठीक है. वहींं ताड़ के पेड़ से सटे राजकुमार पंजियारा का भी पुआल भी जलकर राख हो गया. राजकुमार पंजियारा ने मुआवजे की गुहार लगायी है. वहीं दूसरी व तीसरी घटना पथरगामा के डहरलंगी व पेटवी की है. पेटवी में लक्ष्मण कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि डहरलंगी गांव की गुड़िया देवी दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. गुडिया देवी का दीवार गिरने से सिर फट गया है. उसका पैर भी बुरी तरह चोटिल हो गया है. बताया जाता है कि गुड़िया देवी उसी दीवार से सटे थी और दीवार नीचे गिर गया. महिला उसी के नीचे आ गयी. महिला को काफी चोट लगी है. वहीं लक्ष्मण कुमार भी दीवार गिरने से घायल हो गये. सबों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola