ePaper

सुंदर डैम का होगा सौंदर्यकरण, पर्यटन को लिए किया जायेगा विकसित : डीसी

Updated at : 03 Jan 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
सुंदर डैम का होगा सौंदर्यकरण, पर्यटन को लिए किया जायेगा विकसित : डीसी

डैम के इको टूरिज्म भवन कैचमेंट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सुंदर डैम का निरीक्षण डीसी जीशान कमर ने किया. डीसी ने कहा कि इस डैम को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही इसका बेहतर रूप से सौंदर्यीकरण किया जाएगा. सुंदर डैम में पार्क निर्माण, बाउंड्री वॉल, झूला, कनेक्टिंग ब्रिज, इको टूरिज्म विलेज, भवन, निर्माण पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले को पर्यटन के विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श भी किया एवं सुंदर डैम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिये. डैम के इको टूरिज्म भवन कैचमेंट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया एवं पहाड़ के ऊपर चढ़कर बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि डैम का किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. इसके लिए प्रखंड प्रशासन सिंचाई विभाग के अधिकारी को ध्यान देने की जरूरत है. पर्यटन के लिए जिले का यह बेहतर स्थान है. यहां पर झारखंड बिहार बंगाल के साथ-साथ कई राज्य के पर्यटक आते रहते है. इस जगह पर स्वरोजगार को प्रोत्साहन दिया जाएगा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा. मौके पर डीएफओ पवन बाघ अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एसडीओ महागामा आलोक वरुण केसरी, पंकज कुमार ,सरवन राम, अभय कुमार झा ,कंचन कुमारी भदोलिया ,प्राण महतो, बीडियो मिथिलेश कुमार सिंह अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola