सीओ से बदसलूकी मामले में वाहन मालिक व चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

कमराडोल चेकपोस्ट पर अवैध तरीके से हो रही ढुलाई पर सख्ती

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट सीओ फुलेश्वर मुर्मू के साथ बदसलूकी मामले में वाहन मालिक प्रीतम सिंह व चालक कवाली दास को गिरफ्तार कर कांड संख्या 151/24 के तहत जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने दी है. मालूम हो कि बुधवार की रात 12 बजे पोड़ैयाहाट अंचल अधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने थाना क्षेत्र के हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग कमराडोल चेकपोस्ट पर अवैध तरीके से गिट्टी, चिप्स, कोयला आदि के किये जा रहे परिवहन को रोकने के उद्देश्य से औचक रूप से वाहनों के चालान की जांच की जा रही थी. इस दौरान सीओ के साथ वाहन मालिक व चालक द्वारा बदसलूकी की गयी. इसके साथ ही हंगामा भी किया गया था. सीओ श्री मुर्मू ने पोड़ैयाहाट थाना में वाहन मालिक प्रीतम सिंह व चालक कवाली दास के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वाहन पकड़े जाने पर पोड़ैयाहाट में चर्चा हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola