दरियापुर चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने संजीव

Updated:
विज्ञापन

दरियापुर में नये पूजा कमेटी का चयन

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के दरियापुर में होने वाले चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता श्यामाकांत सिंह ने की. बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा सर्वसम्मति से नये पूजा कमेटी का चयन किया गया. कमेटी के सदस्यों में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव श्यामाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संरक्षक के तौर पर अनिल कुमार सिंह, सुभाषचंद्र सिंह, पारसनाथ सिंह को चयनित किया गया है. वहीं सदस्यों में प्रशांत कुमार सिंह को शामिल किया गया है. इस वर्ष मुख्य यजमान के रूप में रवि कुमार सिंह और उनकी पत्नी शीलू सिंह होंगे. अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूजा अर्चना धूमधाम से आयोजित की जाएगी. पूजा के दौरान पहली पूजा से दसवीं पूजा तक पर्दे पर रामायण का दृश्य दिखाया जाएगा. बैठक के दौरान आलोक सिंह, सक्षम सिंह, अमित कुमार और मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने पूजा की सफलता और आयोजनों की तैयारियों में योगदान देने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola