गोड्डा : बारिश में बदहाल हुई परासी मोड़-तेतरिया सड़क

Author Sanjeet kumar|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंगटी की परासी मोड़-तेतरिया सड़क बारिश के कारण जर्जर हो गई है। गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों को भारी परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गयी है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कें आवागमन के लिए मुश्किल बन गयी हैं. पीसीसी सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव होने से विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. ग्रामीणों के अनुसार परासी मोड़ से तेतरिया तक जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. विशेष रूप से महुआरा गांव के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इसी रास्ते से लोग गोड्डा सहित आसपास के क्षेत्रों से मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं. परासी मोड़ से महुआरा गांव तक का सफर बारिश के दिनों में जोखिम भरा हो गया है. खासकर ऑटो और अन्य तीनपहिया वाहन चालकों को यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण सुभाष मंडल, संजय कुमार, अजीत कुमार मंडल, लक्ष्मण मंडल, पंकज यादव और अनिल मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से लगभग चार वर्ष पूर्व परासी मोड़ से तेतरिया तक सड़क निर्माण कराया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने गांव के बीच अधूरा निर्माण कर कार्य छोड़ दिया. इसके कारण आज भी ग्रामीणों को बदहाल सड़क पर आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है और गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से परासी मोड़-तेतरिया सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं शेष निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola