54 फीट कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ के दरबार निकले सैकड़ों कांवरिए, बोल बम के जयकारों से गूंजा रास्ता

Updated:
विज्ञापन

कांवर यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योगिवीर हनुमतपुरी पहाड़ से सैकड़ों श्रद्धालु 54 फीट का विशाल कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए. गंगा नदी से जल भरकर शुरू हुई यह यात्रा जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो गई.

विज्ञापन

मेहरमा : योगिवीर हनुमतपुरी पहाड़ से सैकड़ों श्रद्धालु 54 फीट का कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए. सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने कांवर के साथ उत्तर वाहिनी गंगा कहलगांव के लिए निकले.

विज्ञापन

गंगा से जल भरकर शुरू हुई यात्रा

मंगलवार अहले सुबह कांवरियों ने गंगा घाट से जल भरा. इसके बाद पूजा-अर्चना कर कांवरियों का जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ.

जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर

कांवर यात्रा के दौरान जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे. मेहरमा सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी. घोरिचक में बाबा बासुकीनाथ फ्यूल के समीप टंकी मालिक मयंक कुमार और समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार राम की ओर से शिविर लगाकर कांवरियों के लिए पानी, शरबत, फल और चाय की व्यवस्था की गई थी.

जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

कांवर यात्रा जिस रास्ते से गुजर रही थी, वह बोल बम के जयकारों और भोलेनाथ के भजनों से भक्तिमय हो उठा. कड़ी धूप को देखते हुए स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह कांवरियों को जल से नहलाया जा रहा था, जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही थी.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर डब्बू राम, डिंपल कुमार, पवन मिश्रा, प्रभाष कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार, विश्वास कुमार, रजनीश कुमार, रमेश कुमार सिंह, निरंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola