हरकट्टा गांव में भीषण अगलगी, बाइक, अनाज सहित नकदी जले

पथरगामा के हरकट्टा गांव में रसिक मुर्मू के घर में भीषण आग लगी, जिसमें बाइक, दो बोरा चावल, नकदी और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। रसिक को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे, बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच और राहत देने की अपील की है।
प्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में रसिक मुर्मू के घर में भीषण अगलगी की घटना हुई. घटना में एक बाइक दो बोरा चावल 4000 रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. पीड़ित रसिक मुर्मू के अनुसार उन्हें इस अग्निकांड में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना के समय वह घर के अंदर सो रहा था. तभी गांव के कुछ बच्चों ने घर से आग की लपटें उठती देख शोर मचाया. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पास के चापाकल से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी और दमकल कर्मी हरकट्टा पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक घर का बड़ा हिस्सा और सामान जल चुका था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग तेजी से फैल गयी थी और घर में रखा सामान बचाने का अवसर नहीं मिला. प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है और पीड़ित को राहत देने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










