हस्तकला को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों को डिजाइन और गुणवत्ता का दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथि सम्मानित करते झारक्राफ्ट के प्रबंधक आयोग सदस्य को | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हस्तकला कारीगरों को नई दिशा देने के लिए झारक्राफ्ट ने एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में कारीगरों को उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने और बाजार की मांग के अनुरूप डिजाइन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया. अब स्थानीय कारीगर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत हस्तकला कारीगरों के गांव रेशम्बा में झारक्राफ्ट की ओर से एकदिवसीय हस्तकला कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारीगरों को हस्तकला के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा कार्य में गुणात्मक सुधार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य इकरारुल हसन आलम थे. कार्यक्रम का संचालन वरीय क्लस्टर प्रबंधक मो. अब्दुल कादिर ने किया.

कार्यक्रम में अतिथि  सम्मानित करते झारक्राफ्ट के प्रबंधक आयोग सदस्य को | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में अतिथि सम्मानित करते झारक्राफ्ट के प्रबंधक आयोग सदस्य को | Prabhat Khabar Network

डिजाइन और बाजार की मांग पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स सह डिजाइनर सत्येंद्र कुमार ने कारीगरों को डिजाइन, उत्पाद की गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी. उन्होंने स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों में गुणात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया.

बारीकी और गुणवत्ता जरूरी

टेक्सटाइल इंजीनियर असफा जावीन ने भी कारीगरों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि उत्पाद को जितनी बारीकी और बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा, बाजार में उसकी मांग और प्रतिक्रिया उतनी ही अच्छी मिलने की संभावना रहेगी. उन्होंने गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन को हस्तकला उत्पादों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया.

योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्य अतिथि इकरारुल हसन आलम ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हस्तकला कारीगरों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. कारीगरों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

जिला उद्योग केंद्र में भी कार्यक्रम

इधर, गोड्डा जिला उद्योग केंद्र में भी एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी फैजान सरवर सहित मो. सेजाद, मो. शहनाज आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola