गोड्डा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत मौत

Updated:
विज्ञापन

घर से 18 हजार रुपये लेकर गया था बैल खरीदने

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलोलिया के रहने वाले अरुण कुमार महतो (42) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना अज्ञात वाहन से हुई है. मृतक बाइक से लौट रहा था. लौटने के दौरान अरुण कुमार महतो किसी अज्ञात वाहन का शिकार हो गया और सड़क पर चोटिल होकर गिर गया. दूसरे की मदद से घायलावस्था में उपचार हेतु राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के केडो बाजार स्थित सीएचसी में किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद वहां से गोड्डा सदर अस्पताल 108 एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया. गोड्डा पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन लड़की व एक लड़के को छोड़ गया है. जानकारी के अनुसार मृतक 18 हजार रुपये लेकर राजाभिट्ठा के केडो बाजार बैल खरीदने गया था. घटना लौटने के दौरान तकरीबन शाम के सात बजे हुई है. मृतक की पत्नी के अनुसार उसके जेब में 18 हजार रुपया भी था, जो गायब है. परिजनो ने सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी है. मौत के बाद सदर अस्पताल द्वारा इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस द्वारा इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही फर्द बयान लिया जा रहा है. परिजनों ने ही पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक केडो हटिया बैल खरीदने गया था. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार किया जा रहा है. आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola