मुख्यमंत्री के नामांकन में सुंदरपहाड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होंगे झामुमो कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने, सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सरकार की उपलब्धि तथा वर्तमान में संचालित योजनाओं

विज्ञापन

गोड्डा. जिले के सुंदरपहाड़ी स्थित आम बगीचा में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू ने की. बैठक में मुख्यमंत्री के नामांकन कार्यक्रम में को लेकर मंत्रणा की गयी. बैठक में प्रखंड सुंदरपहाड़ी के विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रो प्रेमनंदन मंडल शामिल हुए. इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं नॉमिनेशन कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें. सभी ने अपनी-अपनी राय दी. वहीं, प्रो प्रेमनंदन ने संगठन को मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए बातों को विस्तार पूर्वक रखा. कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने, सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सरकार की उपलब्धि तथा वर्तमान में संचालित योजनाओं के बारे में जनता को समझाने के संबंध में बताया गया. इसमें अपनी पंचायत के बूथों पर सुनियोजित तरीके से काम करके पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर प्रखंड सचिव आलम अंसारी, सहयोगी सचिव कुर्बान अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जस्टिन हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष सह आदिम जनजाति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पहाड़िया, प्रखंड कोषाध्यक्ष गोपाल पंडित, पूर्व प्रखंड सचिव दाऊद अंसारी, प्रखंड मीडिया प्रभारी जीतेंद्र भगत, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला हेंब्रम, सचिव तालामय हेंब्रम, कोषाध्यक्ष रीना सोरेन, प्रखंड संगठन सचिव जासिंता बेसरा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी एवं सचिव सब्बीर अंसारी सहित मोर्चा अध्यक्ष थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola