गोड्डा में युवक ने घरेलू विवाद से तंग आकर फंदे से लघकर की दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

माेतिया ओपी क्षेत्र के माली पलगंजिया गांव की घटना, चार पांच माह से युवक की पत्नी चल गयी है मायका

विज्ञापन

गोड्डा. जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के माली पलगंजिया गांव में शनिवार को युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली. बताया गया कि पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया था. मृतक का नाम सिंटू कुमार मंडल (28 वर्ष) है. बताया गया कि युवक ने घर के कमरे में बंद होकर पंखे के कुंडी से लटककर जान दे दी. युवक का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया. दरअसल, जब काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला. इस पर परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने फंदे से लटका देख दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे व युवक को फंदे से नीचे उतारा. हालांकि पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा. तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पत्नी से युवक का विवाद चल रहा था. बीते चार पांच माह से युवक की पत्नी मायके में रह रही थी. युवक पर दहेज प्रताड़ना का मामला पत्नी द्वारा दर्ज कराया गया था. युवक को एक चार माह की बेटी भी है. विवाद होने पर युवक कई माह से अकेले था तथा मानसिक रूप से व्यथित हो गया था. इसी बीच युवक ने फंदे से झुलकर जान दे दी. पुलिस द्वारा इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. परिजन पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद माली पलगंजिया गांव ले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola