माह के पहले रविवार को दस बजे दस मिनट पूर्वजों के नाम

Updated:
विज्ञापन

बापू व लोकनायक की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

विज्ञापन

माह के प्रथम रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के वंशज व परिजनों द्वारा प्रस्तावित दस बजे दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम का आयोजन किया गया. शहीद स्तंभ परिसर में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी संयोजक व जमनी पहाड़पुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. छेदी प्रसाद झा के पुत्र दिवाकांत झा ने दिया. कार्यक्रम में अंग प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित रणजीत झा के पुत्र सर्वजीत झा तथा विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, स्वतंत्रता सेनानी स्व. बरूची झा के पुत्र व स्वतंत्रता सेनानी सह गोड्डा के प्रथम विधायक स्व. पंडित बुद्धिनाथ झा ‘कैरव’ के नाती कुंतेश कुमार झा, स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी के पुत्र ओम प्रकाश मांझी, स्व. कमला कांत झा के पौत्र अनित कुमार, ललमटिया कुसुमा के स्वतंत्रता सेनानी स्व. भिट्ठा मुर्मू के पुत्र मोतीलाल मुर्मू व प्रपौत्र बिमल हांसदा, स्वतंत्रता सेनानी स्व. हलधर वैद्य के पुत्र आशुतोष कुमार वैद्य, करमाटांड़ के स्वतंत्रता सेनानी स्व. गंगा राम ठाकुर के पौत्र जीवकांत ठाकुर एवं टुनटुन यादव ने संयुक्त रूप से बापू एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola