छापेमारी में 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 1200 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

बसंतराय पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग ने की संयुक्त छापेमारी

विज्ञापन

गोड्डा जिले के बसंतराय पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी. टीम ने बसंतराय के गोरगम्मा में कार्रवाई की गयी, जिसमें टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए तकरीबन 160 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब बरामद किया है. वहीं 1200 किलो जावा महुआ को भी टीम के द्वारा नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में तकरीबन आधा दर्जन शराब बनाने की भट्ठियों को भी टीम द्वारा नष्ट किया गया. पुलिस के कार्रवाई की भनक मिलते ही कारोबारी भाग गये. टीम द्वारा घरों को चिह्नित करने के साथ ही कार्रवाई की गयी. टीम ने तकरीबन एक घंटे तक लगातार छापेमारी की गयी तथा तैयार समान को बरामद करने के साथ नष्ट भी किया गया. जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के नीलेश सिन्हा ने बताया कि लोस चुनाव को लेकर कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसकी सूचना जिला अधिकारी को दिन-प्रतिदिन दी जाती है. बताया कि इसके दो दिन पहले भी पुलिस द्वारा नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है. अभी पूरे चुनाव अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसेगी. इस दौरान कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola